छपरा। सारण जिला फुटबॉल संघ के पूर्व खिलाड़ी समियुक हक अंसारी का रविवार को निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार को रामजयपाल महाविद्यालय के (लक्ष्मीनारायण यादव) पुस्तकालय भवन में एक शोक सभा आयोजित की गई शोक सभा की अध्यक्षता रामप्रीत रावत के अध्यक्षता में हुई।
इस शोक सभा में सारण जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि समीयुल हक साहब के कोचिंग से 3 महिला खिलाडियों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। वे राज्यस्तरीय निर्णायक भी थे। जिला में जब भी कोई खेल-कूद का आयोजन होता था उसमे उनकी अहम भूमिका रहती थी। वे नेशनल रेफरी भी थे। महिला फुटबॉल टीम के संयोजक भी थे।
बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की। NIS कोच नुरुल जाफर और महिला विंग के संयोजक व कोच असगर हुसैन ने भी शोक व्यक्त किया। शोक सभा में सत्य प्रकाश यादव, नागेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, जफरुल्ला खां, प्रेम प्रकाश यादव, सम्भू यादव, डॉo अजीजुल हक, वीरेंद्र कुमार यादव, शिवजी राय, निर्मल ठाकुर, राजन प्रसाद यादव, सम्पति बैठा, अमितांशु भूषण मिश्रा इत्यादि मौजूद थे।