Thursday, June 4, 2026
Home Slider जानें क्या होगा जब आईसीसी टेस्ट चैंपियनिशप का फाइनल मुकाबला हुआ ड्रॉ

जानें क्या होगा जब आईसीसी टेस्ट चैंपियनिशप का फाइनल मुकाबला हुआ ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। अंतरराष्ट्रीय​ क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल यदि ड्रॉ या टाई समाप्त होता है तो फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

आईसीसी ने बनाये ये नियम

►ड्रॉ या टाई होने पर दोनों टीमें संयुक्त विजेता मानी जाएगी।
►23 जून सुरक्षित दिन होगा
►​यदि सभी पांचों दिन पूरा खेल होता है और मैच का ​परिणाम नहीं निकलता है तो ऐसी स्थिति में अतिरि​क्त दिन नहीं जोड़ा जाएगा और ऐसी स्थिति में मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया जाएगा।
►मैच के दौरान समय बर्बाद होने की स्थिति में आईसीसी मैच रेफरी नियमित तौर पर टीमों और मीडिया को बताता रहेगा कि सुरक्षित दिन का उपयो​ग कैसे किया जा सकता है।
►सुरक्षित दिन का उपयोग करना है या नहीं इसका अंतिम फैसला पांचवें दिन के आखिरी घंटे का खेल शुरू होने पर किया जाएगा।
फाइनल में ग्रेड वन ड्यूक गेंदों का उपयो​ग किया जाएगा।
►शार्ट रन, खिलाड़ियों की समीक्षा और डीआरएस समीक्षा से जुड़े नियम फाइनल में शामिल होंगे।
►शार्ट रन के मामले में तीसरा अंपायर मैदानी अंपायर के शार्ट रन के किसी भी फैसले की स्वत: ही समीक्षा करेगा और अगली गेंद डाले जाने से पहले अपना फैसला मैदानी अंपायर को बताएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.