Monday, March 9, 2026
Home IPL-14 बीसीएल: अंगिका अवेंजर्स ने खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टॉफ की तय राशि का किया भुगतान

बीसीएल: अंगिका अवेंजर्स ने खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टॉफ की तय राशि का किया भुगतान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट लीग की फ्रेंचाइजी टीम अंगिका अवेंजर्स ने नववर्ष व चैत्र नवरात्र की शुरुआत के दिन ही अपनी टीम के सारे खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टॉफ की तय राशि का भुगतान कर दिया। यह जानकारी टीम के ऑनर अमित कुमार पांडेय ने दी।

अमित कुमार पांडेय ने कहा कि अंगिका अवेंजर्स अपने खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टॉफ का पूरा ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद केवल इस टीम को चलाना नहीं है। हम बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg

अमित कुमार पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में अंगिका अवेंजर्स बिहार में छुपी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कार्यक्रम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इसके लिए प्लान तैयार कर रही है।  

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

हाल ही में संपन्न बिहार क्रिकेट लीग की फ्रेंचाइजी टीम अंगिका अवेंजर्स में कुल 22 प्लेयर थे। इस टीम में छह सपोर्टिंग स्टॉफ थे। खिलाड़ियों को पैसा बोली के अनुसार मिला जबकि सपोर्टिंग स्टॉफ को तय राशि थी उसका भुगतान किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights