Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन

हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का निधन

by Khel Dhaba
0 comment

चंडीगढ़। एशियाई खेल 1958 के रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का यहां 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी मनदीप सामरा ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है। उनकी बेटी ने कहा, मेरे पिता ने रविवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ा। उनका बेटा कनाडा में है और कोरोना महामारी के कारण पिता के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले सका।

2 जून 1932 को जालंधर में हुआ था जन्म

दो जून 1932 को जालंधर के संसारपुर में जन्में बलबीर सिंह जूनियर छह वर्ष की उम्र से हॉकी खेलना सीखे। उनका 1951 में पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ। वह 1962 में भारतीय सेना से जुड़े और सेना की टीम के लिये खेलते रहे। वह 1984 में मेजर के पद से रिटायर होने के बाद चंडीगढ़ में बस गए थे।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने उनके निधन पर शोक जताया है। हॉकी इंडिया ने भी बलबीर सिंह जूनियर के निधन पर शोक जताया है।

हॉकी जगत शोकाकुल

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा, हॉकी इंडिया की ओर से मैं बलबीर सिंह जूनियर के परिवार को शोक जताता हूं। भारतीय हॉकी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और हॉकी जगत उनके निधन से शोकाकुल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.