Wednesday, February 4, 2026
Home IPL-14 IPL-14 : जीत की लय बनाये रखने उतरेगी RCB, SRH की नजरें पहली जीत पर

IPL-14 : जीत की लय बनाये रखने उतरेगी RCB, SRH की नजरें पहली जीत पर

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। जीत के साथ आगाज करने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इरादा इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस लय को कायम रखने का होगा।

आरसीबी ने पांच बार की गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान का आगाज किया। वहीं डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
देवदत्त पड्डीकल की वापसी

पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी की बल्लेबाजी प्रतिभाशाली देवदत्त पडीक्कल की वापसी से और मजबूत होगी। पडीक्कल कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और अब खेलने के लिये पूरी तरह से फिट है। वह 22 मार्च को कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे और पृथकवास पर थे।

पडीक्कल बुधवार को नहीं भी खेल पाते हैं तो आरसीबी के लिये कोहली और वाशिंगटन सुंदर पारी की शुरूआत करेंगे। आरसीबी आने वाले मैचों में मोहम्मद अजहरूद्दीन और आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा को उतार सकती है।

एबी और कोहली पर दारोमदार

आरसीबी के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार एबी डिविलियर्स और कोहली पर होगा जबकि ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। पहले मैच में वह सहज दिखे और कप्तान कोहली समेत टीम प्रबंधन का उन्हें समर्थन हासिल है।

कर्नाटक के 20 वर्ष के खब्बू बल्लेबाज पडीक्कल ने पिछले सत्र में 15 मैचों में टीम के लिये सर्वाधिक 473 रन बनाये थे । अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्धशतक जड़े थे। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 737 रन बनाये।
पहले मैच में नाकाम रहने के बाद रजत पाटीदार और सुंदर सनराइजर्स के खिलाफ योगदान देना चाहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
हर्षल पटेल से है काफी उम्मीद

मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के सभी गेंदबाज किफायती साबित हुए हर्षल पटेल ने 27 रन देकर पांच विकेट लिये और वह इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

हैदराबाद को साहा व वार्नर से उम्मीद

दूसरी ओर सनराइजर्स के दोनों सलामी बल्लेबाज रिधिमान साहा और वॉर्नर केकेआर के खिलाफ नाकाम रहे। वे लय में लौटने की कोशिश करेंगे।

सनराइजर्स वॉर्नर के साथ पारी की शुरूआत के लिये जॉनी बेयरस्टो को भी उतार सकते हैं। बेयरस्टो ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया जबकि मनीष पांडे ने 44 गेंद में 61 रन का योगदान दिया।

केन विलियमसन का इस मैच में भी खेलना संभव नहीं है क्योंकि कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा।

भुवनेश्वर कुमार ने केकेआर के खिलाफ काफी रन दिये लेकिन वह ज्यादा समय खराब फॉर्म में रहने वाले गेंदबाजों में से नहीं हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-SUNIL-ROHIT-1024x576.jpeg
टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, फिन एलेन, एबी डिविलियर्स, पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरूद्दीन, काइल जैमीसन, डेनियल क्रिस्टियन, सुयश प्रभुदेसाई , के एस भरत ।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज़ नदीम और मुजीब उर रहमान।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights