Friday, March 13, 2026
Home Slider कटिहार जिला क्रिकेट लीग में शरीफगंज सीसी विजयी

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में शरीफगंज सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीडिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21 में शनिवार को खेले गए मैच में शरीफगंज क्रिकेट क्लब ने ब्लैक डायमंड क्रिकेट क्लब को 107 रनों से हराया।

शरीफगंज के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट पर 241 रनो का विशाल स्कोर बनाया। रक़ीब ने नाबाद 52, इस्लाम ने 33, प्रिंस ने 31और बॉबी ने 25 रन बनाये।

ब्लैक डाइमंड की ओर से राहुल दास ने 37 रन देकर 3, मखदूम रज़ा, मो.मुस्तक़ीम, महफूज़ और दीपेश ने 1-1 विकेट लिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक डायमंड ने 23.2 ओवर में 134 रन ही बना पाए। इस तरह शरीफगंज ने इस मैच को 107 रनों से जीतकर 2 अंक प्राप्त किये।

ब्लैक डायमंड की ओर से अभिजीत ने शानदार 64 रन बनाये जबकि मुस्तकीम ने 36 रन का योगदान दिया।

शरीफगंज के रेयाज ने 36 रन देकर 4, बॉबी ने 42 रन देकर 3, फ़िरोज़ ने 16 रन देकर 2 जबकि इस्लाम ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बॉबी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।

आज निर्णायक की भूमिका में सुमाभो घोष और मो.अतीक़ थे जबकि स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की।

कल का मुकाबला डी.एस.कॉलेज में आजमनगर अमेज़िंग बनाम थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा। यह जानकारी जिला संयुक्त सचिव तौसीफ अख्तर ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights