कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कटिहार जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में न्यू स्पोर्टिंग क्लब ने राजेंद्र क्रिकेट क्लब को 54 रन से हराया।
टॉस से पहले आज खिलाडियों का परिचय कटिहार के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी भानू प्रताप सिंह के द्वारा लिया गया। टॉस न्यू स्पोर्टिंग क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पे 187 रन बनाये। मुबस्सिर आलम ने 38, दिवाकर सिंह ने 35, बब्लू ने 19 रन बनाये।
राजेंद्र क्रिकेट क्लब की ओर से चंदन सोरेन ने 34 रन देकर 3, उत्कर्ष ने 37 रन देकर 2 और रवि राय ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेंद्र क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। रमन कुमार ने 31, भावेश हेम्ब्रम ने 19 और स्नेहाशीष ने 16 रन बनाये।
न्यू स्पोर्टिंग के दिवाकर सिंह ने 25 रन देकर 4, मुबस्सिर आलम ने 27 रन देकर 3 विकेट लेकर राजेंद्र क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों को जमने नहीं दिया। इस तरह न्यू स्पोर्टिंग ने 54 रनो से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिवाकर सिंह को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।
आज निर्णायक की भूमिका में भरत भूषण झा और विश्वजीत थे जबकि स्कोरिंग राजनारायण और सिद्धांत ने की।
कल का मुकाबला ए डिवीजन में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के बीच जबकि बी-डिवीजन में वाइट इलेवन बनाम इंडियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने दी।


