पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित हो गया है। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट छह वेन्यू सूरत,राजकोट, जयपुर, इंदौर, चेन्नई और बेंगलुरु में आयोजित किये जायेंगे। बिहार को प्लेट ग्रुप में रखा गया है।

एलीट ए-वेन्यू सूरत: झारखंड, ओड़िशा, हैदराबाद, गुजरात,छत्तीसगढ़, त्रिपुरा
एलीट बी : वेन्यू राजकोट : रेलवे, बंगाल, सौराष्ट्र, हरियाणा, असम, उत्तराखंड।
एलीट सी : वेन्यू जयपुर : आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र,राजस्थान, गोवा, चंडीगढ़।
एलीट डी : वेन्यू इंदौर : मध्यप्रदेश, मुंबई, केरल, बड़ौदा, पंजाब, नागालैंड।
एलीट ई : वेन्यू चेन्नई : कर्नाटक, दिल्ली, हिमाचलप्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ, मेघालय।
प्लेट ग्रुप : पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, बिहार, मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचलप्रदेश।
सभी टीमों को अपने-अपने आयोजन स्थल पर चार मार्च को रिपोर्ट करना होगा। चार मार्च को पहला, छह मार्च को दूसरा, 8 मार्च को तीसरा कोविड टेस्ट होगा। दस मार्च से सभी टीम अभ्यास करेंगी। प्लेट ग्रुप के मुकाबले 11मार्च से शुरू हो जायेंगे।
बिहार के मैच
11 मार्च : बिहार बनाम पुडुचेरी
14 मार्च : बिहार बनाम अरुणाचलप्रदेश
16 मार्च : बिहार बनाम सिक्किम
17 मार्च : बिहार बनाम मणिपुर
19 मार्च : बिहार बनाम जे एंड के
21 मार्च : मिजोरम बनाम बिहार

