अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप अररिया जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए मुकाबले में सद्भावना सीसी ने प्रभा देवी सीसी को 34 रनों से हरा दिया।
आज सुबह सद्भावना के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज लवकुश के जुझारू अर्धशतक (58 रन/111 गेंद) के बदौलत 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा निशांत ने 16 तथा विवेक ने 14 रनों के योगदान दिया।
संजय ने 4, मृणाल एवं धीरज ने 2 – 2 तथा सुधीर व वेद ने 1 – 1 सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उतरी प्रभा देवी की टीम सद्भावना की धारदार गेंदबाजी के सामने उम्मीद के विपरीत लड़खड़ा गयी और महज 87 रन पर आल आउट हो गई।
प्रभा देवी की ओर से वेदांत ने सबसे अधिक 31 तथा धीरज ने 23 रनों के योगदान दिया।
गेंदबाजी में निशांत कौशिक ने 8 ओवर में 26 रन देकर 5 सफलता हासिल की। इसके अलावा जयप्रकाश ने 3 तथा उदय ने 2 विकेट लिया।
निशांत कौशिक को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज के मैच में मनीष रंजन एवं राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
इस मौके पर जॉइंट सेक्रेटरी कुमार रूपेश रंजन, धर्मेंद्र दास, जितेंद्र आदि मौजूद थे। लीग में कल आर ए एस का मुकाबला शान्तिपुरम से होगा।

