Tuesday, February 3, 2026
Home Slider सिद्धार्थ-रजनीश मेमोरियल स्कूली क्रिकेट का शानदार आगाज

सिद्धार्थ-रजनीश मेमोरियल स्कूली क्रिकेट का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के तत्वावधान में गुरुवार से राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में शुरू सिद्धार्थ-रजनीश मेमोरियल अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में परमेश्वर राय फाउंडेशन और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। परमेश्वर राय फाउंडेशन ने स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल को सात विकेट से जबकि बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने विद्या मंदिर को 54 रनों से हराया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय, कोच सह पूर्व रणजी प्लेयर देवकीनंदन दास, अंपायर आशीष कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत आयोजन अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त संयोजक आशुतोष कुमार ने किया।

पहला मैच

स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ने टॉस जीता और 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाये। सृजन ने 31, प्रवण ने 34 और सूरज ने 11 रन बनाये। परमेश्वर राय फाउंडेशन की ओर से रिषभ ने 23 रन देकर पांच, हरमन ने 20 रन देकर दो, जीशान ने 16 रन देकर दो विकेट चटकाये। एक प्लेयर रन आउट हुआ। अतिरिक्त से 10 रन बने।

जवाब में परमेश्वर राय फाउंडेशन ने 13.3 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रिषभ ने 29, आयुष ने 22, प्रियांशु ने 17 रन बनाये। अतिरिक्त से 30 रन बने। आयुष ने 9 रन देकर 1, अमरजीत ने 31 रन देकर 1 विकेट चटकाये। एक प्लेयर रन आउट हुआ। विजेता टीम के रिषभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मैच

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 25 ओवर में तीन विकेट पर 230 रन बनाये। यश प्रताप ने 53, अभ्युदय ने 37, प्रखर ने 38 रन बनाये। अतिरिक्त से 65 रन बने। अंश राज ने 41 रन देकर 1, रोहन ने 34 रन देकर 1 और शिवम ने 41 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में विद्या मंदिर की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अंकुर देव ने 66, अंश राज ने 30, आशीष ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 47 रन बने। राज  किशोर ने 35 रन देकर 3, संचित ने 29 रन देकर दो, आयुष पटेल ने 16 रन देकर 1 और अर्णव झा ने 38 रन देकर 1 विकेट चटकाये। यश प्रताप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights