Wednesday, March 18, 2026
Home Slider गत चैंपियन केनिन दूसरे दौर में हारी

गत चैंपियन केनिन दूसरे दौर में हारी

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। गत चैंपियन सोफिया केनिन को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे ही दौर में केया कानेपी के हाथों 3-6, 2-6 से पराजय झेलनी पड़ी।

पहले दौर में जीत के बाद ही केनिन ने कहा था कि पहली बार ग्रैंडस्लैम में बतौर गत विजेता खेलते समय वह कितनी नर्वस है और इस मैच में वह नजर भी आया।

वहीं 65वीं रैंकिंग वाली कानेपी का यह सातवां ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में वह पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है।

अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी ने ऑस्ट्रेलिया की ही डारिया गावरिलोवा को 6 -1, 7-6 से मात दी। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा ने अमेरिका की डेनियेले कोलिंस को 7-5, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने क्वालीफायर ओल्गा डानिलोविच को 6-2, 6-3 से हरा पहली बार यहां तीसरे दौर में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights