Saturday, June 13, 2026
Home Slider शिवहर क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचा इलेवन स्टार क्लब

शिवहर क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुंचा इलेवन स्टार क्लब

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जगदीश नन्दन सिंह मेमोरियल  शिवहर जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इलेवन स्टार ने नटराज क्लब को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

नटराज क्रिकेट क्लब‌ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के खेल में 19.2 ओवरों में 10 विकेट के नुक़सान पर 111 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 31 रन संदीप ने बनाए। इलेवन स्टार की तरफ से अंकित ने 3, रोहित ने 2 और धनंजय ने नटराज के 2 बल्लेबाजों को आउट किया।

111 रनों का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार की टीम की तरफ से निखिल ने 47 और धनंजय 37 रनों की आकर्षक पारी खेली और इलेवन स्टार ने यह मैच 5 विकेट से जीतकर 29 जनवरी को होने वाले फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।

आज के मैच में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करने के लिए इलेवन स्टार के धनंजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार जिले के पूर्व क्रिकेट कैप्टन संजय पटेल के द्वारा दिया गया।

आज के मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर और जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर, सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त सचिव कृपाशंकर पटेल एवं शिवहर जिला क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज प्रकाश झा इत्यादि उपस्थित थे।

आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका संजय पटेल एवं विकास भारती ने ने निभाई।

इस‌ लीग का फाइनल मुकाबला कल 29 जनवरी दिन शुक्रवार को राइजिंग स्टार एवं इलेवन स्टार के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.