Friday, June 5, 2026
Home Slider फुटबॉल कोचेज कोर्स लिखित परीक्षा के साथ समाप्त

फुटबॉल कोचेज कोर्स लिखित परीक्षा के साथ समाप्त

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ग्रास रूट से भविष्य के फुटबॉल खिलाड़ी तैयार करने हेतु ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देश पर राजधानी में आयोजित किए गए सातवें ‘डी’   लाइसेंस फुटबॉल कोचेज कोर्स का आज समापन हो गया।

बिहार फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस कोर्स का संचालन हरियाणा के वरीय कोच शक्ति सिंह और साई ( भारतीय खेल प्राधिकरण) के एन.आई.एस कोच नंद किशोर की देखरेख में हुआ।पटना युवा आवास में आज अंतिम दिन लिखित परीक्षा हुई।परीक्षा फल का प्रकाशन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा किया जाएगा।

बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने कहा की शीध्र हीं राजधानी में फेडरेशन के निर्देश पर ‘सी’ लेवल फुटबॉल कोचेज कोर्स का आयोजन किया जाएगा।समापन मौके पर ए.आई.एफ.एफ.द्वारा भेजे गए हरियाणा के शक्ति सिंह को विशेष रूप से प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।समारोह में पटना फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मनोज कुमार, सुनील कुमार, मो.अल्लाउद्दीन, मो.नौशाद आलम, जावेद खान, संतोष कुमार, श्रवण दयाल, खुर्शीद आलम,बाबर आलम इत्यादि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.