Friday, June 5, 2026
Home Slider मगध प्रीमियर लीग के लिए प्रथम चरण का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

मगध प्रीमियर लीग के लिए प्रथम चरण का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

गया। मगध पैंथर क्रिकेट क्लब की ओर से गया में आयोजित होने वाली मगध प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली टीमों के गठन के लिए रविवार को सेलेक्शन ट्रायल शहर के गांधी मैदान आयोजित किया।

खिलाड़ियों का सेलेक्शन राष्ट्रीय क्रिकेटर रुपक कुमार के नेतृत्व में बनी कमेटी ने किया। इस कमेटी में राष्ट्रीय क्रिकेटर शाह फहद यासीन, अबुजार पठान और दीपू प्रधान सदस्य के रूप में शामिल थे।

रविवार को हुए सेलेक्शन ट्रायल में कुल 78 प्लेयरों ने हिस्सा लिया जिसमें से 30 का चयन किया जायेगा। ऐसे दो सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किये जायेंगे जिससे प्लेयरों का सेलेक्शन किया जायेगा।

इस लीग में कुल 8 टीमें खेलेंगी। लीग के आयोजन की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। संभवत मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। हर टीम में 15-15 प्लेयरों को रखा जायेगा।

इस सेलेक्शन ट्रायल के उद्घाटन के मौके पर गया जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलस्कर सिंह, प्रियंकर सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा समेत अशोक कुमार, चिक्कू सिंह, नियाजुद्दीन, सुमन कुमार समेत कई वरीय खिलाड़ी मौजूद थे। सबों का स्वागत आयोजन सचिव मो बेलाल ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.