Saturday, March 14, 2026
Home Slider गया बी डिवीजन क्रिकेट लीग में मगध पैंथर एकेडमी विजयी

गया बी डिवीजन क्रिकेट लीग में मगध पैंथर एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही विष्णु सिंह मेमोरियल गया जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग में मगध पैंथर एकडेमी ने स्टूडेंट सीसी को 13 रनों से पराजित किया। पुरुषोत्तम क्रिकेट क्लब ने यंग क्रिकेट क्लब को 29 रनों से हराया।

Harihar Subharmanium Stadium
मगध पैंथर एकेडमी ने टॉस जीता और पहले खेलते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 121 रन बनाये। मयंक कुमार ने 24,नागेंद्र कुमार ने 37,सचिन कुमार ने 24, करण कुमार ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 18 रन बने।

स्टूडेंट सीसी की ओर से भोलू ने 19 रन देकर 1,प्रकाश कुमार ने 28 रन देकर 1,अनूप ने 21 रन देकर 1 और पंकज कुमार ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में स्टूडेंट सीसी की टीम 24.3 ओवर में 108 रनों पर सिमट गई। नवीन कुमार ने 22,जॉकी ने 11 और तरुण सागर ने 27,अनूप ने 12 रन बनाये। अतिरिक्त से 15 रन बने। मुकेश कुमार ने 19रन देकर चार, राहुल कुमार ने 16 रन देकर दो, सचिन कुमार ने 14 रन देकर 1 और मयंक कुमार ने 3 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

बाजार समिति ग्राउंड

इस ग्राउंड पर खेले गए मैच में पुरुषोत्तम क्रिकेट क्लब ने यंग क्रिकेट क्लब को 29 रनों से हराया।

टॉस पुरुषोत्तम क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाये। बिट्टू कुमार ने 33, अंकित कुमार ने 48,यशस्वी राय ने 26,सत्यम कुमार ने 14, रॉकी ने 35 रन बनाये। अतिरिक्त से 41 रन बने।

यंग क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने 36 रन देकर दो,  फवाद खान ने 37 रन देकर 3, शाहिद आलम ने 26 रन देकर 1 और रजनीश कुमार ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाये। गौरव कुमार ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में यंग क्रिकेट क्लब की टीम 26.2 ओवर में 183 रनों पर ऑल आउट हो गई। दीपू कुमार ने 39,कुंदन राय ने 15,पवन गुप्ता ने 13,फवाद खान ने 37, शाहिद आलम ने नाबाद 40 रन बनाये। ऋतिक कुमार ने 27 रन देकर 3, मनीष ने 27 रन देकर दो, मयंक कुमार ने 43 रन देकर 4, विशाल कुमार ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights