पटना। आगामी फरवरी माह में कॉरपोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के प्रमुख मैदान पर किया जायेगा। यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचित संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में बैंक, टेलीकॉम, सार्वजनिक और प्राइवेट संस्थानों की टीमें हिस्सा लेगी। टीम में संबंधित संस्थान में कार्यरत कर्मी ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैच टेनिस बॉल से खेले जायेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7480954549 पर संपर्क कर सकते हैं।
105
previous post