Sunday, May 31, 2026
Home Slider राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में डेहरी ऑन सोन सीए विजयी

राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट में डेहरी ऑन सोन सीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर स्थित नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट एकेडमी (एनआईओसी) की मेजबानी में शुक्रवार से शुरू राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में डिहरी ऑन सोन क्रिकेट एकेडमी ने मेजबान एकेडमी की टीम एनआईओसी डिफेंडर्स को नौ विकेट से हराया।

टॉस डेहरी ऑन सोन क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। एनआईओसी डिफेंडर्स ने 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाये। रिषभ ने 31, गोलू ने 14 और नीरज ने 14 रन बनाये।

डेहरी ऑन सोन क्रिकेट एकेडमी की ओर से जय ने 21 रन देकर 3, नागेंद्र ने 16 रन देकर दो और संटू ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में डेहरी ऑन सोन क्रिकेट एकेडमी की टीम 11.1 ओवर में 1 विकेट पर 111 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विशाल ने नाबाद 57 और प्रिंस ने 36 रन बनाये।

एनआईओसी की ओर से रिषभ ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विशाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.