Saturday, June 6, 2026
Home Slider भोजपुर क्रिकेट लीग में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू जीता

भोजपुर क्रिकेट लीग में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू जीता

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन को तीन विकेट से पराजित किया।

महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए मैच में क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन के कप्तान नैतिक ने टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ।

अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की कसी गेंदबाजी के आगे क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन की पूरी टीम मात्र 74 रनों पर ढेर हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचा। क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन की ओर से कुमार हैप्पी ने 7 रन, विक्की ने 7 रन, नैतिक ने 5 रनों का योगदान दिया।

अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अतिरिक्त रन के रुप में 42 रन दिए। अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू से गेंदबाजी करते हुए अनिश ने दो विकेट,धीरज ने तीन विकेट, अमित ने एक विकेट, ऋषि ने दो विकेट, विशाल ने दो विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू ने सात विकेट खोकर कर लक्ष्य हासिल कर लिया। अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की ओर से अनिश और हरिगोपाल ने 9-9 रन,कप्तान गौतम ने 10 रन, धीरज ने नाबाद 13 रन, प्रियांशु ने 13 रनों का योगदान दिया।

क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन की ओर से यदुनंदन ने 6 ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट, नैतिक ने दो विकेट प्रसांत ने एक विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के अंपायर रत्नेश नंदन और शहबाज थे। स्कोरर की भूमिका अमृते राज ने निभाया। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनित कुमार राय उर्फ़ ज्ञानू ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.