26 C
Patna
Sunday, October 20, 2024

जेके ग्रुप के सर्वेसर्वा जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ उत्पल कांत के निधन पर जताया शोक

पटना। जेके क्रिकेट एकेडमी समेत पूरे जेके ग्रुप के सर्वेसर्वा जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्पल कांत के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन के समाचार से न केवल मुझे बल्कि हमारी संस्था को काफी दुख पहुंचा है। उनका निधन चिकित्सकीय क्षेत्र खेल क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारी उनसे हमारी बातचीत होती रहती थी और वे हमेशा हमारे स्कूल समेत हमारे क्रिकेट एकेडमी से लेकर हर चीज का हाल चाल पूछते रहते थे। आईपीएल वाली योजना पर उनसे हमारी बातचीत हुई थी। उन्होंने हमें ह सपोर्ट देने का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि हमारी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights