Saturday, June 6, 2026
Home Slider भोजपुर क्रिकेट लीग में स्टूडेंट इलेवन व आरा सीए विजयी

भोजपुर क्रिकेट लीग में स्टूडेंट इलेवन व आरा सीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

भोजपुर। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ग्रीन और आरा क्रिकेट एकेडमी बी ने जीत हासिल की।

सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब green ने लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित किया। जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में आरा क्रिकेट अकादमी बी ने उमेश क्रिकेट क्लब रेड को 8 विकेट से पराजित किया।

महाराजा कॉलेज मैदान पर खेले गए सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सुबह स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब green के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

कप्तान का क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय उनके गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मात्र 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। लिटिल चैंम्प क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित कुमार ने 37 रन, संजीव ने 16 रन, ललित कुमार ने 22 रन बनाये। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचे।

स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से रौशन सिंह ने तीन विकेट, कनिष्क ने दो विकेट अभिमन्यु ने तीन विकेट, अभिजीत ने एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ने सात विकेट खोकर कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से कुणाल कुमार सिंह ने 11 रन, अभिजीत ने 24 रन, कुणाल कुमार ने ,20 रन, रत्नेश नंदन ने 32 रन, विवेक कुमार ने नाबाद 14 रन, रौशन सिंह ने नाबाद 10 रनों का योगदान दिया।

लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब की ओर से रंजीत कुमार ने दो विकेट,आर्यन कुमार ने तीन विकेट, रोहित सिंह और रोहित कुमार ने एक एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब गीन ने तीन विकेट से लिटिल चैंप्स क्रिकेट क्लब को पराजित किया। इस मैच के अंपायर प्रवीण कुमार और प्रकाश थे।

दूसरी ओर जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच आज सुबह आरा क्रिकेट अकादमी बी बनाम उमेश क्रिकेट क्लब रेड के बीच सुबह 9 बजें से जैन कालेज के खेल मैदान पर खेला गया। आज सुबह उमेश क्रिकेट क्लब रेड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया कप्तान का निर्णय सही नहीं साबित हुआ।

उनकी पूरी टीम मात्र 106 रनों पर ढेर हो गई। उमेश क्रिकेट क्लब रेड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उमेश ने 11 रन, धीरज ने 11 रन अविनाश गौतम ने नाबाद 62 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचे।

आरा क्रिकेट अकादमी बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए महेश्वर ने तीन विकेट, पंकज यादव ने एक विकेट,प्यूस ने तीन विकेट,एस प्रभात ने दो विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी आरा क्रिकेट अकादमी बी ने दो विकेट खो कर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आरा क्रिकेट अकादमी बी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रितिक कुमार ने 28 रन,पीयूष ने नाबाद 25 रन, महेश्वर ने 29 रनों का योगदान दिया।

उमेश क्रिकेट क्लब रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमेश कुमार ने एक विकेट, राहुल कुमार ने एक विकेट प्राप्त किया।

इस प्रकार आरा क्रिकेट अकादमी बी ने उमेश क्रिकेट क्लब रेड को 8 विकेट से पराजित किया |इस मैच के अंपायर राहुल कुमार और विशेष कुमार थे, स्कोरर की भूमिका में रितिक उपाध्याय थे।

कल सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच सुबह 9 बजें से महाराज कालेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा। वहीं दूसरी ओर जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम होप क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजें से जैन कालेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय उर्फ़ ज्ञानू ने दी |

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android
This image has an empty alt attribute; its file name is Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.