Saturday, June 6, 2026
Home Slider सीएबी चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

सीएबी चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम परिसर स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्रांउड पर कल से सी.ए.बी चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है। ये जानकारी मेजबान क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के निदेशक अमिकर दयाल ने दी।

श्री दयाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट के दौरान कोविद-19 के गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन कल पूर्वाह्न दस बजे पटना नगर निगम सशक्त कमेटी के सदस्य वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी करेंगे।सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के मैचों के कार्यक्रम इस प्रकार है:-
24 दिसंबर-सरदार पटेल क्रिकेट व अंशुल क्रिकेट एकेडमी।
25 दिसंबर- प्रात: आठ बजे से- सी.ए.बी रेड व ब्लू, साढ़े दस से – नसीब क्रिकेट एकेडमी व आशा बाबा क्रिकेट एकेडमी
26 दिसंबर -प्रातः आठ बजे से- राजीव गांधी फाउंडेशन व ट्रंपफैंट क्रिकेट एकेडमी
साढ़े दस बजे से- अश्विनी क्रिकेट एकेडमी व ओ.पी.सी.सी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.