Saturday, June 6, 2026
Home Slider जानिए भोजपुर फुटबॉल लीग में किस टीम की हुई जीत और कौन हारा

जानिए भोजपुर फुटबॉल लीग में किस टीम की हुई जीत और कौन हारा

by Khel Dhaba
0 comment

भोजपुर। भोजपुर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही भोजपुर फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में सोमवार को खेले गए मैच में  महेंद्र नारायण मेमोरियल फुटबॉल क्लब पीरौटा ने आरा हीरोज को 3-0 से हराया। पिरौटा की ओर से नीरज कुमार, वरुण कुमार और प्रदुम्न कुमार ने गोल दागा।

इस मैच के निर्णायक कमल सिंह, कन्हैया सिंह,राजकुमार और सुनील सिंह थे। इसके मुख्य अतिथि डॉ अनिल सिंह (उपाध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ भोजपुर) एवं  संघ के संरक्षक अशोक  मानव और साथ में थे संघ के सदस्य बूटन यादव।

आज के दूसरे मैच में शाहाबाद हीरोज ने यूनाइटेड क्लब आरा को 3-1 से हराया। हीरोज की ओर से पिंटू सिंह, पिंटू सिंह और श्रवण कुमार सिंह ने गोल किया। यूनाइटेड क्लब की ओर से सुनील कुमार ने गोल दागे।

इस मैच के निर्णायक राजकुमार,कन्हैया सिंह, जय कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह थे। इस मैच के मुख्य अतिथि मोहम्मद शाहिद अली (सचिव अल हफीज कॉलेज आरा) एवं एस एम अतहर करीम पूर्व खिलाड़ी थे।

बिहिया में खेले गए पहले मैच में वीडीसी महुबर ने आरएससी रुद्रानगर को 2-1 से हराया। महुबर की ओर से विमिलेश कुमार ने दोनों गोल दागे। रुद्रानगर की ओर से सुमित कुमार ने गोल किया।

दूसरे मैच में एसएससी झावन ने एमएससी कुंदेश्वर को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से अजय कुमार सिंह ने गोल दागे।

संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि कल का मैच शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लौहर बनाम एन एस एस सी आरा के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच किशोर क्लब चरपोखरी बनाम शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब जूनियर लौहर के बीच होगा। इस अवसर पर संघ के संरक्षक अशोक मानव, संयोजक सुधीर कुमार सिंह, मो शमशाद,ज्योति प्रकाश, भूटन यादव, बिहारी सिंह, अजित सिंह, अमर सिंह, इन्द्रदीप सिन्हा, लाल शरण सिंह,विनय तिवारी, मो अशफाक मौजूद थे। लीग का प्रायोजक रिम्मी ट्रेडर्स पटना और तारा पशु आहार हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.