Saturday, June 20, 2026
Home Slider नस्लवाद के विरोध में भारतीय क्रिकेटरों ने दिया ऑस्ट्रेलियाई टीम का साथ

नस्लवाद के विरोध में भारतीय क्रिकेटरों ने दिया ऑस्ट्रेलियाई टीम का साथ

by Khel Dhaba
0 comment

सिडनी। नस्लवाद विरोधी आंदोलन के समर्थन में और मेजबान देशज लोगों की संस्कृति को सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ नंगे पैर मैदान पर सर्कल बनाया। दोनों टीमों के बीच पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पूर्व यह आयोजन हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा कि नस्लवाद विरोधी आंदोलन के समर्थन और ऑस्ट्रेलिया की देशज संस्कृति को सम्मान देने का यह टीम का तरीका है। दोनों टीमों के क्रिकेटरों ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डीन जोंस और फिलीप ह्यूज की याद में बांह पर काली पट्टी भी बांधी।

जोंस का सितंबर में मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीं ह्यूज का छह बरस पहले आज ही के दिन निधन हुआ जब घरेलू मैच में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही सीन एबोट का बाउंसर उनके सिर पर लगा था। इस साल की शुरूआत में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड में सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का समर्थन नहीं करने पर आस्ट्रेलियाई टीम की आलोचना की थी।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भी सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान नंगे पैर सर्कल बनाया था। पिछले सप्ताह शेफील्ड शील्ड टीमों ने भी ऐसा ही किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.