भागलपुर। भागलपुर क्रिकेट संघ के तत्वधान में चंदन कुमार उर्फ डुगडुग मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैचों में आशादीप क्रिकेट क्लब और भागलपुर क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। पहले मैच में आशादीप क्रिकेट क्लब ने भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बी को 88 रन से पराजित किया। भागलपुर क्रिकेट क्लब ने एनएससी को 82 रनों से पराजित किया।

पहला मैच भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बी बनाम आशादीप क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। आशादीप क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाये। दीप प्रकाश ने 53, राहुल ने 30, मुशर्रफ वारसी ने 22 रन बनाये। भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बी की ओर से सुनील ने 20 रन देकर 3 विकेट, आसिफ ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाये।


जवाब में भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बी की टीम 15 ओवर में 72 रनों पर सिमट गई। सीटू ने 18 और अभिराज ने 15 रन बनाये। आशादीप क्रिकेट क्लब के मुशर्रफ ने 9 रन देकर 2, कादिर ने 15 रन देकर 2, राहुल ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये। आशादीप क्रिकेट क्लब के दीप प्रकाश हुए मैन ऑफ द मैच। अंपायर की भूमिका सूर्यवंशम कुमार और धर्म जय ने निभाई । स्कोरर अली थे।

दूसरा मैच भागलपुर क्रिकेट क्लब बनाम एनएससीसी के बीच खेला गया भागलपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भागलपुर क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाये। आनंद सिंह ने 75 रन और कृष्णा ने 39 रन बनाये। एनएससीसी की ओर से विवेक ने 35 रन देकर 3 विकेट चटकाये।


जवाब में एनएससी ने 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाये। राहुल ने 22 और अजीत 20 रन बनाये। भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सचिन कुमार ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये। भागलपुर क्रिकेट क्लब के आनंद कुमार हुए मैन ऑफ द मैच। अंपायर की भूमिका धर्म जय और संजय ने निभाई। स्कोरर कुणाल पीयूष राज थे।
15 नवंबर का मैच : यूसीसी बनाम बादशाह क्रिकेट क्लब (7:30 बजे)
