Friday, June 19, 2026
Home Slider भारत के खिलाफ टी-20 में नई तरह की जर्सी पहनेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारत के खिलाफ टी-20 में नई तरह की जर्सी पहनेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के देशज (Indigenous) निवासियों के योगदान को सम्मान देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला में खास तौर पर डिजाइन की गई देशज जर्सी पहनेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को डिजाइन का अनावरण किया जो निर्माता एसिक्स और दो देशज महिलाओं आंटी फियोना क्लार्क और कर्टनी हाजेन ने तैयार किया है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा, क्लार्क दिवंगत क्रिकेटर ‘मास्किटो’कजेंस की वंशज है जो 1868 में इंग्लैंड का दौरान करने वाली टीम में देशज (Indigenous) खिलाड़ी थे। यह डिजाइन देशज मूल के पूर्व, वर्तमान और भविष्य के खिलाड़ियों को समर्पित है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भी इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में ऐसी जर्सी पहनी थी।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्कने कहा, इस तरह की जर्सी पहनने का मौका मिलने को लेकर काफी रोमांचित हूं। भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर को सिडनी में तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के साथ शुरू होगा। इसके बाद तीन टी-20 और चार टेस्ट खेले जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.