Thursday, March 19, 2026
Home Slider वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने पृथकवास के नियमों को तोड़ा, अभ्यास पर प्रतिबंध

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने पृथकवास के नियमों को तोड़ा, अभ्यास पर प्रतिबंध

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड दौर पर गई वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने चौदह दिन के अनिवार्य पृथकवास का नियम तोड़ दिया और इसके कारण उनके अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्राइस्टचर्च में टीम के होटल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि खिलाड़ी एक दूसरे से मिल जुल रहे हैं और साथ खाना खा रहे हैं जो पृथकवास के नियमों का उल्लंघन है।

वेस्टइंडीज की टीम 14 में से 12 दिन का पृथकवास पूरा कर चुकी है और उसे यह अवधि पूरी होने तक अभ्यास की अनुमति नहीं रहेगी। पृथकवास की अवधि बढाई भी जा सकती है।

सीसीटीवी फुटेज वेस्टइंडीज क्रिकेट को भी भेजी गई जिसने खुद जांच करने और जरूरी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का वादा किया।

खिलाड़ियों की दूसरी कोरोना जांच बुधवार को होनी है। इसमें नेगेटिव आने पर ही पृथकवास खत्म किया जायेगा। इसके बाद टीम क्वींसटाउन जायेगी जहां उसे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि उसे इस घटना की जानकारी मिल गई है और मंत्रालय के कदम का वह समर्थन करता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights