Tuesday, June 16, 2026
Home Slider मार्टिनेज के गोल ने बायर्न म्यूनिख को सुपरकप चैंपियन बनाया

मार्टिनेज के गोल ने बायर्न म्यूनिख को सुपरकप चैंपियन बनाया

by Khel Dhaba
0 comment

बुडापेस्ट। जावी मार्टिनेज के अतिरिक्त समय में किये गोल से बायर्न म्यूनिख ने गुरुवार को सेविला को 2-1 से हराकर सुपरकप का खिताब हासिल किया।

नियमित समय में 1-1 की बराबरी रहने पर मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया जहां 104वें मिनट में मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रहा।

इससे पहले लुकास ओकैम्पोस ने मैच के 13वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर सेविला का खाता खोला। बायर्न म्यूनिख ने हांलाकि 34वें मिनट में लियोन गोरेतज्का के गोल से स्कोर बराबर कर दिया था।

सुपरकप का मुकाबला चैम्पियन्स लीग और यूरोपा लीग के विजेता के बीच खेला जाता है। इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में सीमित संख्या में दर्शक भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.