Tuesday, June 16, 2026
Home Slider बीसीए के ग्राउंड स्टॉफ मनीष का आमरण अनशन समाप्त, मिला जल्द भुगतान का आश्वासन

बीसीए के ग्राउंड स्टॉफ मनीष का आमरण अनशन समाप्त, मिला जल्द भुगतान का आश्वासन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अपने मेहताना के लिए रात-दिन मेहनत कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर ग्राउंड बनाने वाले ग्राउंड स्टॉफ मनीष  ने अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके अनशन को तुड़वाया और आश्वासन दिया कि जैसे ही संघ का अकाउंट चालू होगा आप सबों का बकाया वेतन दे दिया जायेगा। फिलहाल कुछ पैसा आपको दिया जिससे आप लोग अपना दिनचर्या का काम करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल व वर्तमान समय में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मोइनुल हक स्टेडियम में काम करने वाले ग्राउंड स्टॉफ सह क्रिकेटर मनीष अपने हक के लिए गुरुवार से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठ गए थे। शुक्रवार को वे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय के गेट पर डटे रहे। देर शाम बीसीए के पदाधिकारियों को उनकी तबीयत की चिंता हुई और मनीष को समझा-बूझा कर उनकी हड़ताल को समाप्त कराया। मनीष ने खेलढाबा.कॉम से बातचीत में कहा कि बिहार क्रिकेट के हित में हमने इस आमरण अनशन को खत्म किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.