Saturday, June 6, 2026
Home Slider पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान के निधन पर बीसीए पदाधिकारियों ने जताया शोक

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान के निधन पर बीसीए पदाधिकारियों ने जताया शोक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के असामयिक निधन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल क्रिकेट बल्कि राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि चौहान एक वरिष्ठ क्रिकेटर के साथ-साथ कुशल व्यक्तित्व के भी धनी थे। कई बार सांसद रहने के बाद योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहते हुए राज्य के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये, जिसे हमेशा याद किया जायेगा। श्री तिवारी ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति हेतू भी प्रार्थना की है।
साथ ही बीसीए के कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, बीपीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओम प्रकाश तिवारी, बीसीए के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने भी पूर्व क्रिकेटर तथा यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.