Friday, June 5, 2026
Home Slider संन्यास के ऐलान के बाद धोनी-रैना ने एक-दूसरे को लगाया गले- देखें Video

संन्यास के ऐलान के बाद धोनी-रैना ने एक-दूसरे को लगाया गले- देखें Video

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार यानी 15 अगस्त, 2020 की शाम (7.29 बजे) में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। इसके कुछ ही देर बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना भी उनकी ही राह पर चलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को गुडबॉय बोल दिया। दोनों क्रिकेटर अभी चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई में हैं। आईपीएल-2020 की तैयारी के लिए आयोजित इस ट्रेनिंग कैंप में दोनों ने साथ हिस्सा लिया और फिर रिटारयरमेंट की घोषणा थोड़-थोड़े अंतराल पर की। रिटायरमेंट के बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है , जिसमें धौनी और रैना एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

सीएसके के इंस्टाग्राम अकाउंट से धौनी और रैना का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें टीम के बाकी खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। धौनी ट्रेनिंग से लौटते हुए नजर आए। फिर धौनी और रैना ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।

धौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।’


सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपके साथ खेलना काफी शानदार रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.