Saturday, June 6, 2026
Home Slider क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से की सगाई, शेयर की तसवीर

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से की सगाई, शेयर की तसवीर

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर और सभी को अपने मजाकिया अंदाज से हंसाने वाले युजवेंद्र चहल को उनकी लाइफ पार्टनर मिल गई है।
चहल का शनिवार को धनश्री के साथ रोका (सगाई) हुआ। इस नई नवेली जोड़ी ने यह खुशी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ साझा की।
अपनी सगाई से पहले चहल अपने साथी धनश्री वर्मा के साथ काफी ज़ूम सेशन्स में एक्टिव दिखे हैं। वर्मा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल बायो से यह पता चलता है कि वो कोरियोग्राफर होने के अलावा एक डॉक्टर और यूट्यूबर भी हैं।
चहल महामारी की स्थिति के कारण ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल 2020 के लिए अपने प्रशिक्षण को फिर से शुरू कर दिया है। कलाई के स्पिनर इस बार आकर्षक टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में नजर आएंगे जो संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.