Saturday, June 6, 2026
Home Slider बिहार फुटबॉल रेफरी बोर्ड की कमेटी गठित, राजेंद्र प्रसाद यादव बने चेयरमैन

बिहार फुटबॉल रेफरी बोर्ड की कमेटी गठित, राजेंद्र प्रसाद यादव बने चेयरमैन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन ने नई रेफरी कमेटी का गठन कर दिया है। यह जानकारी बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार फुटबॉल के बेहतर विकास और मैचों के सफल संचालन के लिए इस बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने प्रत्येक जिला संघों से नई कमेटी को सपोर्ट करने के लिए कहा है। बिहार फुटबॉल संघ के सहायक सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव को नई कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

कमेटी इस प्रकार है
चेयरमैन : राजेंद्र प्रसाद यादव (सहायक सचिव, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन)
उपाध्यक्ष : प्रवीण शंकर सिंह (नेशनल रेफरी, जमालपुर)
हेड ऑफ रेफरी (एचओआर) : सत्येंद्र कुमार (नेशनल रेफरी, पटना)
सदस्य : मनोज कुमार (एचओआर, पटना)
सदस्य-नौशादुल हसन (एचओआर, मुजफ्फरपुर)
सदस्य-मसूद अख्तर (एचओआर, गया)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.