Saturday, May 23, 2026
Home Slider इटली लीग : कैग्लियारी ने जुवेंतस को हराया, मिलान ने सम्पडोरिया को दी मात

इटली लीग : कैग्लियारी ने जुवेंतस को हराया, मिलान ने सम्पडोरिया को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

रोम। कैग्लियारी ने इटली लीग की मौजूदा चैंपियन जुवेंतस को सेरी-ए लीग में 2-0 से हरा कर सबको चौंका दिया है। एक अन्य मैच में एसी मिलान ने अपना अजेयक्रम जारी रखते हुए सम्पडोरिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ही अपना लगातार नौवां सेरी-ए लीग खिताब जीतने के बाद जुवेंतस के कोच मॉरिजियो सारी इस मैच में कई बदलाव के साथ उतरे थे।

कैग्लियारी ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और आठवें मिनट में ही लुका गागलियानो के गोल की मदद से 1-0 से की बढ़त बना ली। इसके बाद जियोवन्नी शिमोन ने हाफ टाइम से पहले इंजुरी टाइम में गोल कर कैग्लियारी को 2-0 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

एक अन्य मैच में एसी मिलान ने सम्पडोरिया को करारी मात दी। मिलान के लिए ज्लाटन इब्राहिमोविक ने चौथे और 58वें मिनट में, हकान काल्हागोग्लु ने 52वें और राफेल लिएगो ने इंजुरी टाइम में गोल किए। वहीं, सम्पडोरिया की ओर से क्रिस्टोफर एसकिदसेन ने 87वें मिनट में गोल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights