Tuesday, June 16, 2026
Home Slider दर्शकों से भरे स्टेडियम में न्यूजीलैंड में हुई रग्बी की वापसी

दर्शकों से भरे स्टेडियम में न्यूजीलैंड में हुई रग्बी की वापसी

by Khel Dhaba
0 comment

डुनेडिन (न्यूजीलैंड)। कोरोना वायरस महामारी के कारण तीन महीन तक स्थगित रहने के बाद न्यूजीलैंड में शनिवार को पेशेवर रग्बी की वापसी का स्वागत यहां के फोर्सिथ बर्र स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ ने किया।

स्टेडियम में दर्शकों की संख्या महज 22,000 थी लेकिन कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए मार्च में लागू किये गये लॉकडाउन के बाद खेलों की वापसी के बाद इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुपर रग्बी टूर्नामेंट का पहले मैच स्थानीय टीम हाईलैंडर्स और हैमिल्टन के चीफ्स के बीच खेला गया जिसके लिए लगभग 20,000 टिकट बिके थे।

सुपर रग्बी में न्यूजीलैंड की पांच टीमें शामिल हैं ऑस्ट्रेलिया तीन जुलाई को अपने सुपर रग्बी को शुरु करेगा। दोनों देश सितंबर में अंतरराष्ट्रीय रग्बी की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.