Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट अजीत मेमोरियल में यूथ क्लब कोईलवर 90 रन से विजयी

अजीत मेमोरियल में यूथ क्लब कोईलवर 90 रन से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। यूथ क्लब कोईलवर के बैनर तले अजीत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में यूथ क्रिकेट क्लब कोईलवर ने आरा क्लब को 90 रन से हराया।

टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए कोईलवर ने 25 ओवर में 170 रन का स्कोर बनाया। समरजीत ने शानदार 56 व सुफियान ने 37 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए कोईलवर के गेंदबाजी के आगे धराशायी हो गया। सुमित पटेल व आकाश की धारदार गेंदबाजी ने आरा को 80 रन पर घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। सुमित ने 5 ओवर में दो रन खर्च कर तीन और आकाश ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। बाकी का कसर आयन, अविनाश व मिहनाज व सुफियान ने पूरा कर कोईलवर को 90 रन से जीत दिला दिया। क्लासिकल बल्लेबाजी के लिए समरजीत को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.