Sunday, June 8, 2025
Home Slider महामारी नहीं गयी तो तोक्यो ओलंपिक रद्द कर दिया जाएगा : आयोजन समिति

महामारी नहीं गयी तो तोक्यो ओलंपिक रद्द कर दिया जाएगा : आयोजन समिति

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अगर अगले साल तक भी कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पाता तो फिर एक साल के लिये स्थगित किये गये तोक्यो 2020 खेलों को रद्द कर दिया जाएगा।

महामारी के कारण खेलों में पहले ही एक साल की देरी हो गयी है। इनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होगा लेकिन तोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि इन्हें आगे स्थगित करना संभव नहीं है।

जापान के खेल दैनिक ‘निक्कन स्पोट्र्स’ से साक्षात्कार के दौरान जब मोरी से पूछा गया कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर इन्हें रद्द कर दिया जाएगा।
मोरी ने कहा कि इससे पहले युद्ध के समय ही खेलों को रद्द किया गया था। उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ाई को ‘एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग’ करार दिया।

उन्होंने कहा, अगर वायरस पर नियंत्रण पा लिया जाता है तो हम अगली गर्मियों में ओलंपिक का आयोजन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights