Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट लॉकडाउन जैसी संकट की घड़ी में जरुरतमंदों को मदद में शशीम राठौर ने बढ़ाया हाथ

लॉकडाउन जैसी संकट की घड़ी में जरुरतमंदों को मदद में शशीम राठौर ने बढ़ाया हाथ

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार रणजी टीम के सदस्य सह स्टार बल्लेबाज शशीम राठौर कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए हुए लॉकडाउन की वजह से रोजी रोटी का संकट झेल रहे गरीब और मजदूर वर्गों की मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को शशीम राठौर ने राजधानी के गोला रोड और दीघा इलाके में ऐसे 300 जरुरत मंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। सामग्री वितरण के दौरान सोशल डिस्टेनशिंग का पूरा ख्याल रखा गया। साथ में मास्क दिया और कहा कि आप घरों के अंदर रह कर अपने को सुरक्षित रखें।



शशीम राठौर ने बताया कि इस महामारी से सबों को कष्ट हुआ पर वैसे लोगों को ज्यादा दिक्कतें हुईं है कि रोज कमाते है और उससे अपना पेट पालते हैं। हमने एक छोटा प्रयास किया है और हमारी जबतक क्षमता है आगे भी करते रहेंगे।

उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों से अपील की है कि अगर कोरोना पर विजय पाना है तो लॉकडाउन पर सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का अक्षरश: पालन करें। इसके नियम को मान कर हम सभी इस महामारी की चेन को तोड़ सकते हैं।  खिलाड़ी अपने घर में रहें और फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.