Wednesday, May 20, 2026
Home Slider घर में कपड़े धो रहे शिखर धवन, डेविड वॉर्नर ने ली चुटकी

घर में कपड़े धो रहे शिखर धवन, डेविड वॉर्नर ने ली चुटकी

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दहशत और उससे बचने के लिए सबों ने अपने आपको घरों में कैद रखा है। वे अपने घरों में परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। कोरोना वायरस के खौफ के बीच क्रिकेटर्स इस मुश्किल हालात से लड़ने के लिए लोगों को अपने-अपने तरीके से हिम्मत दे रहे हैं। सेल्फ आईसोलेशन में रह रहे टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।


इस वीडियो शिखर धवन में घर में बैठकर कपड़े धो रहे हैं। धवन कपड़े धो रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी आयशा मेकअप कर रही हैं। इस दौरान एक गाना भी बज रहा है जिसके बोल हैं, ‘जब से हुई है शादी आंसू बहा रहा हूं आफत गले पड़ी है उसको निभा रहा हूं।
ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद में शिखर धवन के जोड़ीदार रह चुके डेविड वॉर्नर ने भी कमेंट कर उनके वीडियो पर चुटकी ली है. वॉर्नर ने कहा, ‘मैं तुम्हे सुन रहा हूं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights