Wednesday, May 20, 2026
Home Slider गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहते देखना पसंद करूगा: गावस्कर

गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहते देखना पसंद करूगा: गावस्कर

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि वह सौरभ गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बने रहते देखना पसंद करेंगे। गावस्कर ने साथ ही कहा कि वह सौरभ और उनकी टीम को 2023 विश्व कप के अंत तक साथ देखना पसंद करेंगे।


गावस्कर ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, बीसीसीआई और उसके कुछ मान्यता प्राप्त संघों द्वारा कई आवेदनों की सुनवाई को स्थगित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भारतीय क्रिकेट को अनिश्चिता की स्थिति में पहुंचा दिया है। निश्चित ही, देश की सर्वोच्च अदालत के सामने क्रिकेट से भी ज्यादा कई अधिक महत्वपूर्ण मामले हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमी उत्सुकता से फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा, व्यक्तिगत रूप से मैं सौरभ और उनकी टीम को भारत में 2023 विश्व कप के अंत तक साथ देखना पसंद करूंगा, लेकिन देखते हैं कि अदालत का क्या फैसला रहता है।


गावस्कर ने लिखा, जैसे सौरभ ने शुरुआत में खराब समय के बाद भारतीय टीम को ऊपर उठाया और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के अंदर विश्वास को बहाल किया, इसलिए वह और उनकी टीम बीसीसीआई प्रशासन के साथ भी ऐसा करने में सक्षम दिखते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights