Sunday, March 15, 2026
Home Slider जुवेंटस के स्टार फुटबॉलर डायबाला और उनकी गर्लफ्रेंड कोरोना की चपेट में

जुवेंटस के स्टार फुटबॉलर डायबाला और उनकी गर्लफ्रेंड कोरोना की चपेट में

by Khel Dhaba
0 comment

ब्यूनर्स आयर्स। अर्जेंटीना के फारवर्ड डायबाला जुवेंटस क्लब के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए है।
दुनियाभर में फैले कोरोना का सबसे ज्यादा शिकार इटली हुआ है। इटली में शनिवार तक कोरोना के 53578 मामले सामने आ चुके हैं और करीब 4825 लोगों की मौत हो चुकी है।

डायबाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड ओरयाना सेबाटिनी भी कोरोना के कहर से संक्रमित पाई गई हैं। सेबाटिनी अर्जेंटीना की गायिका और मॉडल है।

डायबाला ने टिवटर पर लिखा, हाय एवरीवन, मैं बस आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि मैं और ओरियाना कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। सौभाग्य से हम अच्छी स्थिति में हैं। आपके संदेशों के लिए धन्यवाद।

इस बीच, जुवेंटस क्लब ने एक बयान में कहा कि डायबाला 11 मार्च से ही खुद को घर में आइसोलेट किए हुए हैं। इटली में सभी फुटबाल गतिविधियां 13 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights