टोक्यो। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के चलते इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खतरे में नजर आ रहे हैं लेकिन टोक्यो की गर्वनर यूरिको कोएके ने गुरुवार को कहा कि कोरोना का ओलंपिक पर प्रभाव जरुर पड़ सकता है लेकिन इन खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा।
कोएके ने कहा,”मेरे ख्याल से ओलंपिक पर कोरोना का कुछ प्रभाव पड़ेगा लेकिन इसे रद्द किया जाना असंभव है।” कोएके का यह बयान जापान आयोजन समिति के बोर्ड सदस्य हारुयुकी ताकाहाशी के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने ‘वॉल स्ट्रीट जरनल’ से कहा था कि ओलंपिक एक-दो वर्ष के लिए स्थगित किए जा सकते हैं लेकिन रद्द नहीं किए जाएंगे।
इस बीच यूनान ओलंपिक समिति के सूत्र ने बताया कि ओलंपिक खेलों को लेकर कोई भी फैसला मई में किया जाएगा। गौरतलब है कि चीन के हुबेई प्रांत में गत दिसंबर को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था लेकिन अब इसने वैश्विक महामारी का रुप ले लिया है और दुनियाभर में अब तक इससे 4600 लोगों की मौत हो चुकी है।
टोक्यो ओलंपिक रद्द नहीं होगा : गर्वनर
49