Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में सरसी क्रिकेट क्लब के शंकर बने लाट साहेब

पूर्णिया क्रिकेट लीग में सरसी क्रिकेट क्लब के शंकर बने लाट साहेब

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं पूर्णिया जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सरसी क्रिकेट क्लब में लाट साहेव क्रिकेट क्लब को 40 रनों से हरा कर दो अंक हासिल किये।

सरसी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सरसी क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 192 रन बनाये। निगम ने 43 रन, दिवाकर ने 36 रन, अंमत ने 25 रन एवं शिवशंकर ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया। लाट साहेब क्रिकेट क्लब की ओर से बख्तियार ने 6 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट, मनमोहन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट, कुणाल ने 6 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने कुमार लाट साहेब क्रिकेट क्लब 26.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रन ही बना पायी। सुमित ने 42 रन, शिवशंकर ने 17 रन, कुणाल ने 13 रन बनाए। पूर्णिया सरसी क्रिकेट क्लब की ओर से शिवशंकर ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट, अभ्युदय ने 5 ओवर में 17 रन 2 विकेट, प्रकाश ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट जबकि आनन्द, अनंत, सागर ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच के हीरो सरसी क्रिकेट क़े शिव शंकर रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.