Home बिहारअन्य राष्ट्रीय Sub Junior कुश्ती में बिहार को एक रजत व दो कांस्य पदक

राष्ट्रीय Sub Junior कुश्ती में बिहार को एक रजत व दो कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रही टाटा मोटर्स 39वीं राष्ट्रीय बालक व 23वीं राष्ट्रीय बालिका सब-जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार के पहलवानों ने एक रजत व दो कांस्य पदक जीत लिया है।

बिहार कुश्ती संघ द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में बिहार के पहलवानों ने अबतक तीन पदक जीत लिया है। बिहार के लिए बालक वर्ग के ग्रीको रोमन (51 किलोग्राम) में नीरज कुमार ने कांस्य पदक दिलाया। फिर 80 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम ने भी बिहार के लिए कांस्य पदक जीता। बिहार के लिए रजत पदक 71 किलोग्राम भार वर्ग में विकास कुमार ने जीता।

इस चैंपियनशिप का उद्घाटन भव्य व गरिमामयी समारोह में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सह सांसद ब्रिज भूषण सिंह, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व विज्ञान प्रोद्योगिक मंत्री जय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद गुब्बारा उड़ा कर किया। इस मौके पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष घोषणा किया कि मार्च में होने जा रहे इस दंगल में बिहार के पहलवान को भी हिस्सा लेने दिया जायेगा।

समारोह में बिहार ओलंपिक संघ के सचिव सैयद मुश्ताक अहमद, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सुशील कुमार, भारतीय कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह, बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक संजय सिंह, बिहार राज्य सहकारिता संघ के अध्यक्ष विनय कुमार शाही विशिष्घ अतिथि थे।

सभी का स्वागत बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने और धन्यवाद व्यक्त सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। कार्यालय सचिव विजय कुमार, मीडिया प्रभारी सावंत कुमार रवि, संघ की संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी इत्यादि मौजूद थे।

उद्घाटन मौके पर देश के 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह ने तिरंगा फहराया। सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाकर माहौल को देशभक्ति मय बना दिया। रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शानदार देशभक्ति गीत पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरे खेल परिसर को खुशनुमा बना दिया।

विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं के नाम आयोजन सचिव विनय कुमार सिंह के अनुसार इस प्रकार है-
बालक वर्ग ग्रीको रोमन
45 किलोग्राम : विश्वजीत, राहुल, अब्दुल कादिर व शुभम।
48 किलोग्राम : हरिकेश, सागर, साहिल यादव व ऋषिकेष
51 किलोग्राम : रुपीन, संदीप, हर्ष व नीरज कुमार (बिहार)
55 किलो : चेतन, सुखविंदर सिंह, अनिकेत शर्मा व ललित।
60 किलोग्राम : सौरभ, अमित, सुमित व दीपक
65 किलोग्राम : अंकित गुलिया, रवि धनकड़, विक्टर व अमित।
71 किलोग्राम : करण, विकास कुमार, साहिल व मोहित दाहिया।
80 किलोग्राम : विजेंदर, अर्शदीप, शुभम व रोहित।
92 किलोग्राम : बिंदु, कपिल, साहिल व विशाल।
110 किलोग्राम : राहुल, संजीत, अनुज कुमार व सूरज।

सबजूनियर बालिका कुश्ती
40 किलो : तनु, श्रुति, नेहा व श्रुति।
49 किलो : अंतिमा, धनश्री, चंचल व प्रियांशी।
57 किलो : भाग्य श्री, पूजा तोमर, हंशा बेन व साक्षी।
65 किलो : परविंदर, सचिन, जयदीप व रोहित।
53 किलो : आरती सरोहा, सोनाली, स्मिता व शिती।
61 किलो : सारिका, एन बिस्बोरिया, नेहा व अंकित कुंवर।
आयोजन सचिव विनय कुमार सिनह कल शाम 4.30 बजे पदक विजेता खिलाड़ियों को बिहार सरकार के खेल मंत्री प्रमोद कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, विधि व लघु सिंचाई मंत्री नरेद्र नारायण यादव और जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल पुरस्कृत करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights