Saturday, June 6, 2026
Home Slider मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर मार्च तक स्थगित

मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर मार्च तक स्थगित

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। चीन में कोरोना विषाणु (नए किस्म के कोरोना वायरस) से संक्रमण फैलने के कारण मुक्केबाजी की ओलंपिक क्वालीफाईंग प्रतियोगिता को मार्च तक के लिए टाल दिया गया है और इसके नये मेजबान की घोषणा बाद में की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की मुक्केबाजी कार्य दल (बीटीएफ) ने राष्ट्रीय महासंघों को भेजे संदेश में तारीख में की गयी बदलाव के बारे में सूचना दी। आईओसी ने बीटीएफ को ओलंपिक में इस खेल के आयोजन की जिम्मेदारी दी है।

बीटीएफ ने कहा, एशियाई/ओशियाना तोक्यो 2020 मुक्केबाजी क्वालीफाईंग प्रतियोगिता को टाल दिया गया है जिसका आयोजन अब तीन से 11 मार्च 2020 के बीच होगा। बीटीएफ चीन से बाहर किसी मेजबान की तलाश कर रहा है जिसके बारे में राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों, राष्ट्रीय संघों और अधिकारियों को बाद में सूचित किया जाएगा। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की है। यह क्वालीफायर तीन से 14 फरवरी को आयोजित किये जाने थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.