Friday, June 5, 2026
Home Slider एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी नौकाचालक भोकानल से प्रतिबंध हटाया गया

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी नौकाचालक भोकानल से प्रतिबंध हटाया गया

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के हस्तक्षेप के बाद गुरूवार को नौकाचालक दत्तू भोकानल पर 2018 एशियाई खेलों के बाद लगे दो साल के निलंबन को हटा दिया।

भोकानल उस भारतीय चौकड़ी में से एक सदस्य थे जिसने एशियाई खेलों में पुरूष क्वाड्रपल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन उन्होंने एकल स्कल को बीच में ही छोड़ दिया था। इसलिये उन्हें पिछले साल मार्च में भारतीय नौकायन महासंघ (आरएफआई) ने प्रतिबंधित कर दिया था।

अपने स्पष्टीकरण में भोकानल ने कहा था कि वह नाव से गिर गये थे जो पलट गयी थी और वह उस दिन अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। लेकिन बत्रा ने आरएफआई से इस फैसले की समीक्षा को कहा जिसके बाद राष्ट्रीय नौकायन संस्था ने आईओए प्रमुख को सूचित किया कि भोकानल का निलंबन हटा दिया गया है।

आरएफआई अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने बत्रा को लिखे पत्र में कहा, नौकाचालक दत्तू भोकानल पर दो साल का निलंबन 23 जनवरी 2020 से हटा दिया जाता है। उन्हें सलाह दी जाती है कि वह 27 से 30 अप्रैल 2020 तक कोरिया के चांग्जू में होने वाली ओलंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा प्रतियोगिता की तैयारी करें क्योंकि इस समय जो नौकाचालक ट्रेनिंग कर रहे हैं, उसमें से वह सर्वश्रेष्ठ हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.