Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट इंटर स्कूल क्रिकेट में आइकॉन पब्लिक स्कूल क्वार्टरफाइनल में

इंटर स्कूल क्रिकेट में आइकॉन पब्लिक स्कूल क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेऊर के खेल मैदान में चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आइकॉन पब्लिक स्कूल ने अश्विनी क्रिकेट एकेडमी को 53 रनों से पराजित किया।

टॉस अश्विनी क्रिकेट एकेडमी ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आइकॉन पब्लिक स्कूल ने 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए। पीयूष ने 53,शांतनु चंद्रा ने 29,हर्ष राज ने 28 तथा रोहित सिंह ने 19 रन बनाया। उज्ज्वल ने 3 तथा हैप्पी,राहुल और आशुतोष तीनों ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अश्विनी क्रिकेट एकेडमी 33 ओवरों में सभी विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई। आशुतोष ने 47,सुमित ने 18, सुभम ने 12 तथा अनुराग ने 10 रन बनाए। शांतनु चंद्रा ने 7 ओवर में 15 रन देकर 3,लक्ष्य और रोहित ने 2 तथा उत्कर्ष ने 1 विकेट प्राप्त किया। शांतनु चंद्रा को उनके शानदार खेल के लिए उजाला पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री रामलग्न कुमार ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.