Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर क्रिकेट लीग में बीसीए ब्लू की उमेश सीसी रेड पर बंपर जीत

भोजपुर क्रिकेट लीग में बीसीए ब्लू की उमेश सीसी रेड पर बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित भोजपुर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में बीसीए ब्लू ने उमेश क्रिकेट क्लब को 117 रनों से पराजित किया। महाराजा कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच का उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

बीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बीसीए ने पहले खेलते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रितिविज राज ने 41 गेंद पर 36 रन, आकाश कुमार ने 65 गेंद में 35 रन, हिमांशु सिंह ने 45 गेंद पर नाबाद 54 रन, शहवाज आलम ने 18 गेंद पर 42 रनों का योगदान दिया। राहुल सिंह ने 3, अविनाश गौतम ने 2, विकास कुमार गुप्ता ने एक, इंद्रजीत सिंह ने एक,उमेश कुमार ने एक विकेट चटकाये।

235 रन का विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब रेड की पूरी टीम 118 रन पर ऑल आउट हो गई। राजेश रंजन ने 36, धीरज कुमार ने 23 रन, कुणाल कुमार सिंह ने 12 रन का योगदान दिया। अमित राठौर ने 4, मनीष चौबे ने तीन,शहवाज अनवर ने दो और विक्की कुमार ने 1 विकेट चटकाये। इस मैच के निर्णायक संजीव कुमार और अभिषेक रंजन थे वहीं स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन थे।

कल का मैच उमेश क्रिकेट क्लब बनाम आरा क्रिकेट मैच 9:30 में महाराजा कॉलेज में खेला जाएगा। इस आशय की जानकारी जिला संघ के सचिव मनोज पांडे ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.