Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में ओपनिंग क्रिकेट क्लब विजयी

पूर्णिया क्रिकेट लीग में ओपनिंग क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। शहर के डीएसए ग्राउंड मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में ओपनिंग क्रिकेट क्लब ने गैलेक्सी स्पोर्टिंग क्लब को 95 रन से हरा कर 2 अंक हासिल किए।

ओपनिंग क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 9 विकेट पर 198 रन बनाए। अमन ने 39 रन , सौरव ने 37 रन ,सिट्टु ने 35 रन बनाये। प्रशांत ने 19 रन का योगदान दिया। जितेन्द्र ने 6 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट, सोनू शाह 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, पप्पू ने 6 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट हासिल लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैलेक्सी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब 23.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 103 रन बनाए। सुमित ने 45 रन एवं नितिन ने 14 रन का योगदान दिया। प्रशांत ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट, अभिषेक ने 5 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट, अमरदीप, अमन प्रेम प्रकाश, युवराज ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच ओपनिंग क्रिकेट क्लब के प्रशांत कुमार रहे। मैच के निर्णायक काजल पोद्दार एवं विमल मुकेश स्कोरर विकल्प कुमार ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.