Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य खिलाड़ी राष्ट्र की शान हैं : अरुण कुमार सिन्हा

खिलाड़ी राष्ट्र की शान हैं : अरुण कुमार सिन्हा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सॉफ्ट टेनिस अंपायरों की परीक्षा में उत्तीर्ण 26 अंपायरों को आज प्रमाण पत्र, मोमेंटो व ड्रेस प्रदान किया। स्थानीय सैदपुर नहर रोड स्थित राज वैकेंट हॉल में सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित समारोह में बिहार विधान सभा में सत्ता पक्ष के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने सभी उत्तीर्ण अंपायरों को उत्तीर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समय बदल गया है। अब खिलाड़ी राष्ट्र की शान है। मेजर ध्यानचंद, मिल्खा सिंह, पीटी उषा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली को कौन नहीं जानता है। सरकार भी खेलों के प्रति सजग है।

समारोह में पटना नगर निगम के सशक्त कमेटी के सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी (वार्ड पार्षद) विशिष्ट अतिथि थे। सभी का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने किया। अध्यक्षता मोहन कुमार ने किया। धन्यवाद व्यक्त मुकेश कुमार ने किया। संचालन अजय कुमार अम्बष्ठ ने किया।

परीक्षा में उत्तीण होने वाले नये अंपायरों के नाम इस प्रकार है-प्रिंस कुमार (कटिहार), बबीता कुमारी, रुपा कुमारी, सुशांत शेखर, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार, रवि कुमार मेहता, अभिषेक राज (सभी पटना), रोहन कुमार व सूरज कुमार (जहानाबाद), जीत नारायण पांडेय, संतोष रवि, संजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, रमेश कुमार सिंह (रोहतास), गौरी शंकर कुमार (मधेपुरा), अभय कुमार सिंह, रोहित कुमार, संजना श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, अतीश कुमार सागर, सोनू कुमार, अन्नु कुमार (भोजपुर), जितेंद्र कुमार (शेखपुरा), खुशबू कुमारी (गया)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.