Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय प्रीमियर लीग में बरौनी सुपर किंग्स की ‘किंग्स साइज’ जीत

बेगूसराय प्रीमियर लीग में बरौनी सुपर किंग्स की ‘किंग्स साइज’ जीत

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह व मणि कुमार सिंह की स्मृति में खेली जा रही बेगूसराय प्रीमियर लीग में के स्मृति में खेले जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बरौनी सुपर किंग्स ने बीहट ब्लास्टर्स को 5 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बीहट ब्लास्टर्स की पूरी टीम 20 में ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमित शर्मा ने 38 और आनंद कुमार ने 28 रन बनाए। अंशुल ने 3 और निधि ने 3 विकेट झटके।

जवाब में उतरी बरौनी सुपर किंग्स की टीम ने लक्ष्य को 17 ओवर में प्राप्त कर लिया। अनवारुल ने 29 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। अस्फान खान ने 21 रनों की पारी खेली। सोनू को 3 और नटवर को एक विकेट प्राप्त हुए। आज के मैच का मैन ऑफ द मैच अनवारुल को राजीव कुमार, दीपक कुमार व मीडिया प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा दिया गया।

मैच के अंपायर मोहम्मद शकील और कंचन कुमार थे स्कोरर मोहम्मद इमरान थे। इस मौके पर निक्कू कुमार, प्रेम रंजन पाठक, निराला, अतुल गर्ग, राजीव कुमार, प्रदीप, मो दानिश मौके पर मौजूद थे। बेगूसराय प्रीमीयर लीग का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच 13 जनवरी को खेला जाएगा। 11 जनवरी और 12 जनवरी को कोई भी मैच नही खेला जाएगा कल बेगूसराय जिला अंडर -19 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.